फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 शिक्षकों समेत 11 कर्मियों के वेतन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बच्चों के स्कूल पहुंचने के बाद भी कई विद्यालयों में शिक्षकों के न आने पर बीएसए ने नाराजगी जताई है। कछौना बीईओ की निरीक्षण आख्या में अनुपस्थित मिले सात शिक्षकों समेत 11 कर्मियों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इनसे सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि फरवरी के अंतिम सप्ताह से अब तक खंड शिक्षा अधिकारी कछौना ने अपने क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें सात सहायक अध्यापक, दो शिक्षामित्र, एक अनुदेशक और एक अनुचर अनुपस्थित रहे। उनकी आख्या पर उन्होंने सभी के वेतन पर रोक लगा दिए हैं और सभी से सात दिन में बीईओ के माध्यम से स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएसए ने बताया कि अनुपस्थित कर्मियों की सूची में प्राथमिक विद्यालय नैरा के सहायक अध्यापक अमित कुमार मिश्रा, इसी स्कूल के सहायक अध्यापक सतीश कुमार, शिक्षामित्र ऊषा देवी व सुनीता देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरी खालसा के सहायक अध्यापक आशुतोष कुमार व जैद तौकीर, उच्च प्राथमिक विद्यालय दीननगर सहायक अध्यापक अंबे मिश्रा व प्राथमिक विद्यालय दीननगर के अनुदेशक रेनू वर्मा व प्राथमिक विद्यालय लोनहरा के सहायक अध्यापक आदित्य प्रकाश त्रिवेदी, उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरीखालसा के अनुचर अनिल कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें