फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझिला थाने के उपनिरीक्षक का ऑडियो वायरल, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाने में तैनात दरोगा का ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो में महकमे के उच्चाधिकारियों के साथ ही शासन के महत्वपूर्ण लोगों के लिए अभद्र भाषाशैली का इस्तेमाल किया गया है। वायरल ऑडियो की प्राथमिक जांच कराने के बाद एसपी ने संबंधित उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है। विस्तृत जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

मझिला थाने में दरोगा आरडी रावत का आपत्तिजनक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। इस ऑडियो में आरडी रावत को तत्कालीन डीजीपी समेत कई अन्य अधिकारियों और शासन में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुना गया है। ऑडियो वायरल होने पर एसपी अजय कुमार ने इसकी प्राथमिक जांच सीओ शाहाबाद
एसके सिंह को सौंपी। दोपहर बाद सीओ की रिपोर्ट मिलते ही उन्होंने रावत के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। एसपी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच सीओ सिटी विकास जायसवाल को सौंपी गई है। हालांकि ऑडियो पुराना बताया जा रहा है, लेेकिन इसमें उच्चाधिकारियों के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें