फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसन और प्राणायाम का कराया अभ्यास

Mon, 15 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद उद्यान में आयोजित नि:शुल्क आसन, प्राणायाम, ध्यान शिविर में पतंजलि योग समिति के प्रभारी हरिवंश सिंह ने कहा कि ईश्वर एक है। सबका मालिक है। उपासना के लिए ध्यान लगाना जरूरी है। एक मिनट का भी ध्यान परमात्मा के प्रति केंद्रित हो जाए तो निश्चित से जीवन में आनंद मिलेगा।
विज्ञापन


इस दौरान ध्यान की विधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मन चंचल होता है। चित्त पर नियंत्रण करने के बाद ही ध्यान लगता है, पर चित्त पर नियंत्रण एक दिन में नहीं हो सकता है। इसके लिए शरीर को स्वस्थ होना चाहिए, क्योंकि अस्वस्थ शरीर से ध्यान से लगाना मुश्किल है।

स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है कि आहार और विचार संतुलित होने के साथ ही आसन एवं प्राणायाम नियमित रूप से करना चाहिए। उन्होंने शिविर में आए लोगों को प्राणायाम एवं आसनों का अभ्यास कराया। इस मौके पर प्रतिभा गुप्ता, इंतजार हुसैन, नवाब मुजीव, वाहिद अली, अमित रस्तोगी, नीलम, समुन, कंचन और सुधा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें