बेनीगंज। पुलिस ने सोमवार रात हूंसेपुर गांव के पास से अंतर राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी हरियाणा में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन किलो गांजा बरामद किया है।
कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि हूंसेपुर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। इस पर पुलिस टीम ने हूंसेपुर के पास घेराबंदी करके आरोपी युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम कौशल पासी निवासी ग्राम गुलाबपुरवा थाना टड़ियावां बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तीन किलो गांजा बरामद हुआ।
कोतवाल ने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी है, वह गांजा का अंतरराज्यीय तस्कर है। वह हरियाणा और दिल्ली से गांजा लाकर यहां बेचता था।
बताया कि वह हरियाणा में दर्ज हुए तस्करी के मामले में वांछित भी है। आरोपी को पूछताछ के बाद एडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।