फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी व पीएसी करेगी संभावित बाढ़ क्षेत्र में मॉक ड्रिल

Thu, 21 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
बाढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। गंगा सहित अन्य नदियों में लगातार पानी से पुलिस व प्रशासनिक अमला भी तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से पूर्व संभावित क्षेत्रों में आर्मी व पीएसी की टुकड़ियों की मॉक ड्रिल कराई जाएगी। ताकि ऐन वक्त पर सुरक्षा में लगी इन टीमें रास्ते के लेकर भ्रमित न हो।
विज्ञापन


डीएम विवेक वार्ष्णेय ने गुरुवार को संभावित बाढ़ को लेकर तैयारियाें के बाबत बताया कि बाढ़ चौकियां अलर्ट कर दी गई हैं। विभागवार जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं। नाव और स्टीमर आदि के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा आर्मी के साथ भी बैठकें हो चुकी हैं। आर्मी भी इस ओर अलर्ट है। कभी भी जनपद स्तर पर उनका दौरा हो सकता है। इसके अलावा पीएसी भी यहां की भौगोलिक स्थिति को जान ले और संभावित बाढ़ वाले क्षेत्रों में मॉक ड्रिल कर लें। इसको लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह को भी पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारियों को भी विशेष नजर रखकर उनको लगातार सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।


23 बाढ़ चौकियों के लिए राहत टीम तैयार
हरदोई। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ राहत चौकियों के लिए पशु पालन विभाग ने अपनी टीमों को तैयार कर लिया है। चिह्नित की गई 23 चौकियों पर पशु चिकित्साधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग से जारी सूची में बिलग्राम में डा. विमल कुमार, डा. मनीष राठी व डा. दिलीप कुमार के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम गठित की गई है। सांडी विकास खंड में डा. दिनेश चंद्र, डा. रामेंद्र सिंह, डा. अनिल कुमार भाष्कर व डा. संजीत कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। सवायजपुर व हरपालपुर के लिए डा. बच्चा सिंह, डा. संतोष कुमार वर्मा, डा. ओपी पांडे, डा. कमलेश चंद्र के नेतृत्व में एवं पाली भरखनी में डा. प्रमोद कुमार शर्मा, डा. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, डा. धर्मेंद्र वर्मा व डा. हरिओम सिंह के नेतृत्व में सात कर्मियों की टीम बनाई गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. जेएन पांडे ने बताया कि सभी को तैनाती स्थल बता दिया गया है। सभी अलर्ट रहें जब भी जरूरत पड़ेगी सभी टीमें मौके पर निर्देश मिलते ही पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें