फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ आने पर तत्काल सहायता पहुंचाई जाए

Thu, 21 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय भी हरकत में आ गए हैं। उन्होंने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित बिलग्राम और हरपालपुर के प्रधानों और प्रमुखों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही एसडीएम, डीएसओ, जिला कृषि अधिकारी, तहसीलदार, सीवीओ को बाढ़ आने पर तत्काल पीड़ितों को राहत पहुंचने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कहीं लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने एसडीएम बिलग्राम पीपी तिवारी के साथ प्राथमिक विद्यालय कटरी परसोला का निरीक्षण भी किया। डीएम ने इस गांव के लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की। डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को नावों की व्यवस्था बनाए  रखने और आवश्यकतानुसार नई खरीदने के निर्देश दिए।

चार कानूनगो का वेतन काटने के निर्देश
नावों की स्थिति की जानकारी लेने पर चार कानूनगो की सूचना गलत मिली। इस पर डीएम ने हरपालपुर के कानूनगो विक्रम, श्रीमऊ के कानूनगो सूर्यपाल, कटियारी के कानूनगो राजेंद्र त्रिवेदी तथा पाली के कानूनगो उमेश पाठक का वेतन रोकने के निर्देश एसडीएम सवायजपुर पीसीलाल श्रीवास्तव को दिए।
विज्ञापन


हैलीपैड बनवाने के दिए निर्देश
डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऊंचाई वाले स्थान पर हैलीपैड बनवाने का निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिया। डीएम ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कहा कि सर्पदंश के इंजेक्शन, डायरिया आदि बीमारियों की दवाओं की उपलब्धता सीएचसी और पीएचसी पर बनाए रखें। अस्पतालों में डॉक्टर भी मौजूद रहें। तत्काल सहायता के लिए सचल दल तैयार रखे जाएं। आपूर्ति विभाग खाद्य सामग्री, केरोसिन, पशुपालन विभाग पशु चारे की पर्याप्त व्यवस्था रखे।

कंट्रोल रूम पर दें सूचना
डीएम ने प्रधानों से कहा कि बाढ़ आने पर मुझे और एसडीएम के सीयूजी नंबर पर तुरंत सूचना दें। बाढ़ की सूचना के लिए सिंचाई विभाग और कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम का नंबर 05852-234448 और कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम का नंबर 05852-234385 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें