फोटो-38-शाहाबाद ब्लाक मुख्यालय के निरीक्षण के दौरान निर्देश देतीं सीडीओ आकांक्षा राना। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सीडीओ आकांक्षा राना ने सोमवार को शाहाबाद ब्लाक मुख्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पेंशन योजना समेत अन्य योजनाओं के आवेदन पत्र ब्लाक में लंबित होने पर एडीओ समाज कल्याण को चेतावनी दी। मनरेगा में महिला मेटों के चयन की स्थिति खराब मिली।
सीडीओ आकांक्षा राना ने ब्लाक मुख्यालय के निष्प्रयोज्य आवासीय भवनों का निस्तारण कराने और नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव ग्राम्य विकास आयुक्त को भेजने के निर्देश दिए। कुछ भवनों की मरम्मत क्षेत्र पंचायत से कराने के लिए कहा। ब्लाक के विभिन्न अभिलेख पूरे मिलने पर प्रधान सहायक इमरान सिद्दीकी को शाबासी दी। मनरेगा और ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा में
स्थिति खराब मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताईं। एपीओ विनोद सक्सेना और ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लाक मिशन प्रबंधक को चार दिन में स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं के आवेदन लंबित होने पर एडीओ समाज कल्याण राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को तीन दिन में आवेदन निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी, प्रमेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
सीडीओ ने ग्राम प्रधानों और सचिवों के साथ बैठक की। अपनी वाटिका, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन और मिशन कायाकल्प के कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश सीडीओ ने दिए। सीडीओ ने अच्छा कार्य करने वाली ग्राम प्रधान परियल शिवरानी और ग्राम सचिव लिप्सिका दीक्षित व नगला कल्लू के प्रधान अभिमन्यु और सचिव नितांत रस्तोगी को प्रशस्ति पत्र दिया।