फोटो-12- सीएसएन पीजी कॉलेज में स्थित इग्नू केंद्र। संवाद
- चाैथी बार बढ़ाई गई अंतिम तिथि, 31 मार्च तक होंगे आवेदन
- जून 2025 की परीक्षा के लिए किए जाएंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सीएसएन पीजी डिग्री कॉलेज में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की ओर से नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि को बढ़ा दिया गया। इग्नू के जनवरी 2025 सत्र में नामांकन लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं अब 31 मार्च ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिक आवेदन न होने की वजह से इग्नू की ओर से नए सत्र में एडमिशन के लिए चौथी बार आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। छात्र सभी कोर्स के लिए 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। सीएसएन कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र संख्या 27126 पर नए सत्र में नामांकन के लिए छात्र- छात्राओं को इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर समर्थ पोर्टल के माध्यम से पहले पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरना होगा।
नामांकन और पंजीकरण के अलावा प्रवेश फीस का भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा है। केंद्र समन्वयक डॉ. कुश कुमार ने बताया कि प्रथम लिस्ट में अब तक इग्नू में 138 छात्र व छात्राओं ने प्रवेश लिया है। अब जो छात्र व छात्राएं केंद्र से प्रवेश लेना चाहते हैं। वह 31 मार्च तक आवेदन कर दें। दोबारा पंजीकरण भी कराए जा रहे हैं। पुन: पंजीकरण के लिए 200 रुपये विलंबित शुल्क के साथ अंतिम तिथि 31 मार्च तक आवेदन करना होगा। उन्होंने जून 2025 में परीक्षा देने वाले छात्र छात्राओं को अपने असाइनमेंट 31 मार्च तक जमा कराने के निर्देश भी दिए हैं।
इन पाठ्यक्रमों में हो सकेगा आवेदन
सीएसएन पीजी कॉलेज के इग्नू केंद्र से से बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम, बीसीए, एमसीए, एमबीए समेत 150 से अधिक डिग्री, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कोर्स में छात्र नामांकन ले सकते हैं। समन्वयक डॉ. कुश कुमार ने बताया कि केंद्र से अनुसूचित जाति जनजाति के अभ्यर्थी भी निशुल्क आवेदन ले सकते हैं। बताया कि इस केंद्र पर स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा प्रोग्राम और सर्टिफिकेट प्रोग्राम में प्रवेश ले सकते हैं l