फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: त्योहार के बाद अस्पताल में मरीजों का तांता लगा

Tue, 18 Mar 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-08- मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन

फोटो-09- मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए लगी लंबी लाइन। संवाद
फोटो-10- एक्सरे कक्ष के बाहर अपनी बारी के इंतजार में खड़े मरीज।

ओपीडी में 2135 मरीजों के बनाए गए पर्चे, 195 एक्सरे और 450 मरीजों की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। होली का त्योहार बीतते ही सोमवार को मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में मरीजों का तांता लगा रहा। सुबह होते ही पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों से परामर्श लेने तक मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। एक्सरे कराने और पैथोलॉजी तक मरीजों की भीड़ रहीं। मरीजों को घंटों लंबी लाइन में लगना पड़ा।
सोमवार को सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई थी। धक्का-मुक्की और पहले पर्चा बनवाने की होड़ में लाइन तोड़ने वालों और लाइन में लगे मरीजों के बीच कई बार बहस हुई। मरीजों की भीड़ का आलम यह रहा कि सोमवार को 2135 मरीजों के पर्चा बनाए गए। ओपीडी में डॉक्टर कक्षों के बाहर भी भारी भीड़ लगे होने से गैलरी से आवागमन तक बाधित रहा।
विज्ञापन

मरीजों की सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन विभाग और फिजीशियन चिकित्सकों के कक्ष के बाहर रही। इसके अलावा ईएनटी और चर्म रोग विभाग व हृदय रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर लंबी लाइन लगी रही। मेडिसिन विभाग में चिकित्सक डॉ. विकास बाबू और उनके सहयोगियों ने सर्दी, जुकाम और शरीर में दर्द संबंधित करीब 836 रोगियों की जांच कर दवा लिखी।
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विवेक सिंह ने भी 415 मरीजों की जांच की। हृदय रोग विभाग में 587 मरीजों को दोपहर को दो बजे तक परामर्श दिया गया। वहीं पैथोलाॅजी में 450 मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की गई। प्राचार्य डॉ. जेविन विष्णु गोगोई ने बताया कि त्योहार और अवकाश के कारण 12 बजे तक अस्पताल खुल रहा था, ऐसे में मरीज कम आ रहे थे आज सुचारू ढंग से अस्पताल खुलने से मरीज बढ़ गए।
विज्ञापन


इनसेट
एक्सरे कराने में रही अव्यवस्था
अस्पताल में एक्सरे कराने वालों की भरमार रही। इससे एक्सरे कराने में काफी अव्यवस्था नजर आई। सोमवार को दोपहर तक 195 मरीज पंजीकृत किए गए। मरीजों की भीड़ इस कदर हो गई कि कर्मचारियोंं को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लाइन तोड़ कर कई मरीजों ने एक्सरे कराने का प्रयास किया इस कारण से बहस और कहासुनी भी होती रही। भीड़ के कारण हो रही अव्यवस्था की वजह से 5-5 पांच मरीजों का एक्सरे कराकर उनकी रिपोर्ट एक साथ बाद में दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें