फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी जिला जज रीता कौशिक ने खारिज कर दी है। न्यायालय ने मामले को गंभीर प्रकृति का मानते हुए राहत देने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के नीर निवासी राजू उर्फ एजाज हसन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि उनके पिता छोटेलाल के नाम कृषि योग्य भूमि थी। राजू ज्यादातर लखनऊ में रहते हैं। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर गांव निवासी शाहिद अली ने अन्य लोगों के साथ मिलकन धोखाधड़ी करते हुए कूटरचित वसीयत तैयार कराई। इसी आधार पर भूमि अपने नाम करा ली और 21 अगस्त 2025 को जमीन का बैनामा भी करा लिया।
पुलिस ने इस मामले में शाहिद अली समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। शाहिद ने अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की। झूठा फंसाने का तर्क दिया। जिला शासकीय अधिवक्ता ने जमानत का विरोध किया। अदालत ने केस डायरी और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें