फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन केंद्रों में आज से होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Fri, 15 Mar 2024 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में किया जाएगा। शनिवार को परीक्षकों का प्रशिक्षण देने के उपरांत मूल्यांकन कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीनों मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रकों को माध्यमिक शिक्षा सचिव की ओर से ऑनलाइन मीटिंग में प्रशिक्षण व दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिले में तीन केंद्रों पर 2556 परीक्षकों को 4 लाख 81 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना है।
राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर पं. दीन दयाल उपाध्याय माॅडल विद्यालय खसरौल के प्रधानाचार्य राम सुजान मिश्र को पर्यवेक्षक बनाया गया। श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर पं. दीन दयाल उपाध्याय मॉडल विद्यालय जरौओ के प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह को और आरआर इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर जीआईसी टड़ियावां प्रधानाचार्य सुशील सिंह को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी केंद्रों पर प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय एक-एक अधिकारी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि सभी केंद्रों के प्रधानाचार्य /उपनियंत्रक को मूल्यांकन कार्य को नियमानुसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें