फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Fri, 15 Mar 2024 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव में स्वीप गतिविधियों में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। उधर, गोष्ठी में डीएम ने महिलाओं को एप की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान आईटीआई में जागरूकता गोष्ठी की जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि करीब 20 हजार समूह मतदाता जागरूकता में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहीं हैं।
स्वीप की नोडल अधिकारी सीडीओ सौम्या गुरुरानी और उपनिदेशक कृषि डॉ. नंदकिशोर ने कहा कि सभी महिलाएं अपने परिवार को लेकर मतदान करने अवश्य जाएं। डीएम ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडी गजेन्द्र तिवारी, स्वत: रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, डीएमएम कपिल कुमार समेत अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें