फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जिलों की सीमा विवाद में दो घंटे तक पुल के नीचे फंसे रहे मवेशियों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन । हरदोई-सीतापुर जिले की सीमा विवाद में मवेशियों के शव दो घंटे गोमती पुल के नीचे फंसे रहे। दोनों जिलों के अफसरों ने अतरौली थाना क्षेत्र स्थित पुल पर पहुंचकर नापजोख कराई। उसके बाद मवेशियों के शवों को बिना पोस्टमार्टम कराए ही गोमती में प्रवाहित करा दिया गया। इससे गोमती का पानी दूषित होने की आशंका के चलते लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर जिले की सीमा पर स्थित राममदारपुर महादेव घाट व तेरवा के पास गोमती नदी का पुल बना है। गुरुवार की सुबह नौ बजे के करीब ग्रामीणों ने पुल के नीचे जलकुंभी में लगभग 50 मवेशियों के शव फंसे देखे। कुछ देर बाद ग्रामीणों की भीड़ पुल के पास लग गई। अतरौली थाना पुलिस ने मामले की सूचना प्रशासनिक अफसरों को दी। संडीला के तहसीलदार अंबिका चौधरी, सचिव अवधेश लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे। उधर सीतापुर के भी अधिकारी आ गए। दोनों जनपदों की सीमा को लेकर करीब दो घंटे तक विवाद होता रहा।
आखिरकार लेखपाल ने नाप जोख कर आधा-आधा पुल दोनों जिलों की सीमाओं में होना बताया। हरदोई के हिस्से की तरफ पुल के नीचे फंसे मवेशी को शवों को अफसरों ने ग्रामीणों को 20 हजार रुपये देकर नदी में ही प्रवाहित करवाना शुरू किया। देर शाम तक अधिकारी शवों को प्रवाहित कराने में लगे रहे। आखिर में जेसीबी की मदद से शवों को आनन-फानन ही नदी में बहाया गया। शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। मवेशियों से सड़े शवों को नदी में बहाए जाने से जल दूषित की आशंका ग्रामीणों को सता रही है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें