हरदोई। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष की होर्डिंग में लगी डॉ. बीआर आंबेडकर की फोटो अराजक तत्वों ने काट ली। इसको लेकर अध्यक्ष के नेतृत्व में एक ज्ञापन सोमवार को पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया। ज्ञापन में चित्र काटने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेवक गुप्ता बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय के सामने लोअर हवालात के पास उनका चैंबर है। यहां होर्डिंग में डॉ. बीआर आंबेडकर का चित्र लगा था। इस चित्र से डॉ. आंबेडकर की फोटो अराजक तत्वों ने काट दी। कहा गया कि द्वेष भावना से सुनियोजित साजिश के तहत माहौल खराब बने को ऐसा किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि 15 दिन के अंदर अगर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने भी घटना की जांच की।