फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत समन्वयक के मकान में दिखाया होटल, उद्यमी योजना से ले लिया ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत समन्वयक के मकान का फर्जी किरायानामा एक शख्स ने तैयार कर लिया। इस में होटल संचालन दिखाकर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाख रुपये का लोन भी टड़ियावां में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से ले लिया। अब शिकायत पर देहात कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर के लखनऊ चुंगी निवासी हर्षवधन सिंह स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत समन्वयक हैं। उन्होंने बताया कि उनका दूसरा मकान देहात कोतवाली क्षेत्र में महोलिया शिवपार में गोशाला मार्ग पर है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के निशानपुरवा निवासी संतोष कुमार ने सात अगस्त 2024 को उनका गोशाला मार्ग वाला मकान एक साल के लिए किराए पर लिया था। लिखित अनुबंध पर 38 हजार रुपये प्रति माह किराया तय हुआ था। अनुबंध की शर्तें न मानने और बिजली बिल का भुगतान बकाया न करने पर आरोपी से सात जुलाई 2025 को मकान खाली करा लिया गया। इसके बावजूद संतोष ने मकान की दो दुकानों में सामान रख कर ताला डाल रखा है। इसी बीच उन्होंने अपना मकान मोंटी पांडेय को 12 नवंबर 2025 को किराए पर दे दिया। इसके बावजूद संतोष ने फर्जी किरायानामा तैयार कर लिया। इसमें होटल चलाने का दावा करते हुए आरोपी ने टड़ियावां की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से पांच लाख का लोन ले लिया था। कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि आरोपी पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें