फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाना पहुंचाने पर जोर

Sun, 21 Dec 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कुपोषण के स्तर को कम करने तथा आईसीडीएस की योजनाओं को सफल बनाने को लेकर शनिवार को मन्नापुरवा स्थित आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र पर यूपी फोर्सेस एवं आईसीडीएस की बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन की उपलब्धता कराने व सभी केंद्रों पर खाना पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


यूपी फोर्सेस एवं आईसीडीएस की संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन अवश्य होनी चाहिए, ताकि बच्चों का नियमित रूप से वजन लिया जा सके। कहा कि नियमित वजन लेने से कुपोषण पर नजर रखी जा सकती है।

उन्होंने केंद्रों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए सभी केंद्रों पर हाटकुक्ड भोजन की उपलब्धता के निर्देश दिए। जिसका निरीक्षण सीडीपीओ व सुपरवाइजर कर अपनी रिपोर्ट दें। आईसीडीएस की सुविधाएं बच्चों तक आंगनबाड़ी कार्यकत्री और एएनएम के बेहतर तालमेल से ही पहुंच सकती है। डीपीओ ने टीकाकरण अभियान की सफलता पर जोर दिया।
विज्ञापन


एमबीजीवीएसएस सचिव सुधीर अवस्थी ने जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति तथा सेवाओं के संचालन में क्या अवरोध आ रहे हैं, उन पर चर्चा की। गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम और आशा बहू के कार्याें की चर्चा की। बैठक में संख्याधिकारी आदित्य त्रिवेदी, सभी सीडीपीओ, मनोज कुमार व कुसुम पाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें