फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर में फंसकर 100 मीटर घिसटा बुजुर्ग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर प्याऊ चौराहे पर साइकिल सवार बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। सोमवार देर शाम हुई इस घटना में बुजुर्ग ट्रैक्टर में फंसकर 100 मीटर तक घिसटता चला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के इस्लामपुर जगाई निवासी राजबहादुर (62) खेती करते थे। सोमवार शाम वह मवेशियों के लिए चारा काटने साइकिल से खेत गए थे। देर शाम चारा काटकर लौट रहे थे। इसी दौरान बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर प्याऊ चौराहे पर ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह साइकिल से गिरकर ट्रैक्टर में फंस गए।
ट्रैक्टर में फंसकर 100 मीटर तक घिसटते चले गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने उन्हें पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री है। पुत्र अरविंद ने बताया कि राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को पहचान लेने की बात कही है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें