फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: जीएसटी अधिवक्ता के मकान पर सीजीएसटी की इंटेलीजेंस टीम का छापा

Tue, 17 Jun 2025 09:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सीजीएसटी की इंटेलीजेंस टीम ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के आजाद नगर में रहने वाले जीएसटी के तीन अधिवक्ताओं के आवास पर मंगलवार को सीजीएसटी की इंटेलीजेंस टीम ने छापा डाला। मंगलवार दोपहर बाद पहुंची टीम देर रात तक यहां अभिलेखों की तलाश और पड़ताल करती रही। अधिवक्ताओं के यहां छापा पड़ने से चर्चाओं का दौर तेज है।
विज्ञापन


विज्ञापन

शहर के आजाद नगर में एक ही मकान में एक ही परिवार के तीन अधिवक्ता रहते हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक यह लोग जीएसटी की वकालत करते हैं, लेकिन जीएसटी में नियमित रूप से वकालत करने वाले ज्यादातर अधिवक्ता इन तीनों से अंजान हैं। केंद्रीय जीएसटी की एक टीम ने उक्त अधिवक्ताओं के आवास पर छापा डाला। सूत्र बताते हैं कि माल खरीद की फर्जी आईटीसी बनाने के मामले में छापा डाला गया है। मौके पर पुलिस कर्मी भी तैनात हैं। यहां अभिलेखों की जांच की जा रही है। चर्चा यह भी है कि छापा डालने वाली टीम में आगरा, लखनऊ और कानपुर के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें