फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुलिस को धमकाने में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष समेत सात नामजद, 15 अज्ञात पर भी प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। शव का अंतिम संस्कार रोक कर पुलिस को धमकाना भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के लिए मुसीबत बन गया है। बिलग्राम कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक की शिकायत पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष समेत सात लोगों को नामजद करते हुए 15 लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अक्षय मलिक ने बताया कि वह दीवान रंजीत और सिपाही रिजवान के साथ नगर में ड्यूटी कर रहे थे। 28 जनवरी को सांडी थाना क्षेत्र के सरौना निवासी रिशेंद्र की मौत हो गई थी। इस मामले में रिशेंद्र के पिता देवेंद्र की शिकायत पर मामला भी सांडी थाने में दर्ज हो गया था। रिशेंद्र का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करन वर्मा, मीडिया प्रभारी रीतेश, तहसील अध्यक्ष प्रेमपाल गौतम, माधौगंज के ब्लाक अध्यक्ष बलराम, बिलग्राम के नगर अध्यक्ष रोहित, अंकित, राहुल वर्मा 10-15 लोगों के साथ आ गए। आरोप है कि लाठी डंडे लेकर आए आरोपियों ने शव का अंतिम संस्कार रोक कर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ गाली गलौज की।
शांति व्यवस्था को बंद करने के उद्देश्य से हंगामा किया। पुलिस टीम इन लोगों को समझाती रही, लेकिन यह लोग नहीं माने। जानकारी पर बिलग्राम और सांडी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई इस पर इन लोगों ने पुलिस को धमकाया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष समेत सात लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें