फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुष्कर्म के आरोप में एंबुलेंस चालक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात वार्ड आया ने अस्पताल के ही 102 एंबुलेंस चालक पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और दलित उत्पीड़न समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पाली थाने में तहरीर दी। बताया कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड आया के पद पर तैनात है। 14 सितंबर को वह ड्यूटी पर थी। इस दौरान उनकी बेटी (15) अस्पताल में खाना देकर दोपहर तीन बजे वापस कमरे पर जा रही थी। आरोप है कि उसी समय 102 एंबुलेंस चालक मान सिंह यादव ने बेटी को पानी देने के बहाने से कमरे की ओर बुलाया।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसको जबरदस्ती अपने कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को कुछ न बताने की बात कही। हिम्मत जुटा कर पीड़ित किशोरी ने 26 सितंबर को पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें