फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युक्तधारा पर आईं सभी ग्राम पंचायतें, काम 545 ही शुरू हो पाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मनरेगा से वीबीजी रामजी में जिले की सभी 1,293 ग्राम पंचायतों को युक्तधारा पोर्टल से जोड़ दिया गया है। इन ग्राम पंचायतों के 1,215 काम युक्तधारा पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक केवल 545 काम ही शुरू हो पाए हैं। इससे गांवाें में काम और रोजगार सृजन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

वीबीजी रामजी में मनरेगा के कामों को समाहित करते हुए कराया जाना है। सभी ग्राम पंचायतों को युक्तधारा पोर्टल से जोड़ा जाना था। जिले में सभी 1,293 ग्राम पंचायतों को पोर्टल से जोड़ लिया गया है, इन ग्राम पंचायतों की 2,215 आईडी भी अपलोड की जा चुकी हैं। इनमें से 1,215 काम ही पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हैं लेकिन अभी तक 545 काम ही गांवों में शुरू हो पाए हैं। इससे जिले के 19 विकास खंडों में से आठ विकास खंडों में काम अभी इकाई की संख्या में ही हैं जबकि 11 विकास खंडों में कराए जा रहे काम दहाई के अंक तक ही पहुंच पाए हैं। काम शुरू न होने से ब्लॉकों की प्रगति प्रभावित होने के साथ ही श्रमिकों को भी पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
बताया कि वीबीजी रामजी के नए सॉफ्टवेयर और युक्तधारा पोर्टल के बीच समन्वय हो गया लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। कार्यों की स्वीकृति, आईडी मैपिंग, जियो टैगिंग और अन्य ऑनलाइन प्रक्रियाओं में देरी के कारण काम शुरू कराने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

-
वीबीजी रामजी में काम को गति दी जा रही है। श्रमिकों को काम दिए जाने की मांग में जिला प्रदेश में पहले पायदान पर है। तकनीकी दिक्कतों के कारण अभी काम तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। युक्तधारा पर सभी ग्राम पंचायतों के जुड़ जाने से काम और श्रमिकों के रोजगार में पारदर्शिता आएगी। पंचायत सचिव खुद अपनी ग्राम पंचायत में काम की आईडी जनरेट कर सकेंगे। तकनीकी समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - संतोष कुमार सिंह, उपायुक्त, श्रम रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें