फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों ने दंपती समेत तीन पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र के ग्राम विक्टोरियागंज चौंसा में बुधवार की देर रात शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर दंपती समेत तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम विक्टोरियागंज चौंसा निवासी रामखेलावन (50) ने दी तहरीर में बताया कि बुधवार की देर शाम वह दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान शराब के नशे में आए रतनलाल,विजय ,रतन कश्यप ने गाली-गलौज करना शुरु कर दिया। पीड़ित के विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, बचाने पहुंची पत्नी अंजली (47) व बेटी आरती को भी पीट दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के ललकारने पर हमलावर भाग गए। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें