फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के मूड को पहचानें अखिलेश, अनर्गल प्रलाप करना छोड़ें: अशोक वाजपेयी

विज्ञापन
फोटो-23-सरदार पटैल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पूर्व सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी। संवाद
विज्ञापन
कछौना। बिहार चुनाव ने सिद्ध कर दिया है कि देश बड़ा है। जाति और धर्म से ऊपर उठकर सर्व समाज के लोगों ने बिहार में एनडीए को वोट दिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव अनर्गल प्रलाप छोड़कर जनता के मूड को पहचानें। यह बात पूर्व सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने बालामऊ विधानसभा क्षेत्र की एकता पदयात्रा के समापन पर आयोजित जनसभा में कही।बालामऊ विधानसभा क्षेत्र की एकता पद यात्रा मंगलवार को निकाली गई।
विज्ञापन

सरदार पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर निकाली गई यह यात्रा कछौना के जूनियर हाईस्कूल से शुरू हुई और गौसगंज रोड स्थित एसएमडी पटेल महाविद्यालय में समाप्त हुई। यहां जनसभा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृतव में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। देश का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है। एसआईआर को लेकर अखिलेश यादव की एक्सपोस्ट पर पूर्व सांसद ने कहा कि गैर जिम्मेदाराना बयानों के कारण ही सपा इस दशा में पहुंची है।
उन्होंने कहा कि जातिवादी राजनीति का समय पूरा हो चुका है। जनता के मूड को पहचानने की कोशिश सपा को करनी चाहिए। नहीं पहचाना तो जो बिहार में हुआ है वही इनके साथ यूपी में होगा। जनसभा को पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला, जिला मंत्री अजय शुक्ला ने भी संबोधित किया।

फोटो-23-सरदार पटैल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पूर्व सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें