फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोई के अमित अरुणाचल प्रदेश के टी-20 में बजा रहे जिले का डंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अरुणाचल टी-20 चैंपियनशिप के लीग मैचों में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अमित यादव ने हरदोई का नाम रोशन किया है। अरुणाचल प्रदेश के दर्रांग मांग के मंगलदोई स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर चल रही चैंपियनशिप में वह तवांग टाइटंस की तरफ से खेल रहे हैं। बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अर्धशतक बनाया और टीम को भी जीत दिलाई।
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश की टीम में बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में जगह पक्की कर चुके शहर के आशानगर निवासी अमित यादव ने कई बड़े मैचों में अपना और जिले का नाम रोशन किया है। इन दिनों वह अरुणाचल प्रदेश में चल रही अरुणाचल टी-20 चैंपियनशिप में तवांग टाइटंस की ओर से बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज खेल रहे हैं। तवांग टाइटंस ने उन्हें 6.75 लाख रुपये में खरीदा है।
मंगलवार को उनका मैच पार पैंथर्स से हुआ। टॉस जीत कर पार पैंथर्स ने पहले गेंदबाजी की। तवांग टाइटंस के बल्लेबाजों में हरदोई के अमित यादव ने ताबड़तोड़ 44 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए 71 रन बनाए। उनके बाद नबाम कामा ने 49 गेंदें खेल कर 38 रन बनाए। अमित की बेतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 150 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी पार पैंथर्स की टीम निर्धारित ओवर में 143 ही बना सकी और मैच हार गई। अमित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी शानदार बल्लेबाजी को देखकर जिले में उनके परिजन समेत साथी खिलाड़ी सूर्य प्रताप सिंह, राधाकृष्ण गुप्ता, शिवम मिश्रा, सूरज तिवारी में खुशी है।
विज्ञापन



कई बड़े मैचों में कमा चुके नाम
शहर के आशानगर निवासी देवेंद्र यादव के पुत्र अमित यादव कई बड़े मैचों में अपना और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। बीबीसीसीआई की ओर से आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी का हिस्सा भी रह चुके हैं। उनका सपना अब देवधर ट्रॉफी खेलने का है। बताया कि अगर वह देवधर ट्रॉफी बेहतर करने के बाद चयनित हो जाते हैं तो उनका इंडियन क्रिकेट टीम के साथ खेलने का सपना पूरा हो जाएगा। हालांकि, वह अभी अपनी अरुणाचल टी-20 चैंपियनशिप पर फोकस कर रहे हैं। बताया कि अगला मैच बृहस्पतिवार को कामेंग किंग्स के खिलाफ दर्रांग मांग के मंगलदोई स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर सुबह चार बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें