फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिंदूर उत्सव के बाद नम आंखों से दी दुर्गा प्रतिमा को विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मां दुर्गा की आराधना और पूजा-अर्चना के बाद बुधवार को दुर्गा प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमाओं की विदाई की बेला में श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। सिंदूर उत्सव के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं को श्रद्धा और उल्लास के साथ जल प्रवाहित किया गया। श्रद्धालुओं ने शहर में शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन

श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव और श्री श्री सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई दी गई। सिंदूर उत्सव में महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां दुर्गा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से अगले वर्ष फिर आगमन की प्रार्थना की और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव की शोभायात्रा में डॉ. कीर्ति सिंह, कनुप्रिया सिंह सहित श्रद्धालु शामिल रहे। वहीं श्री श्री सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति की शोभायात्रा में डॉ. एमएन सरकार, नितीष कृष्ण मुखर्जी, डॉ. संदीप सर्वाधिकारी, मुकेश डे, डॉ. डीपी विश्वास आदि बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें