फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की पत्नी के जेवर उतरवाकर टप्पेबाज भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में सोमवार की देर शाम रोडवेज बस स्टेशन पर वाहन के इंतजार में खड़ी सिपाही की पत्नी को झांसे में लेकर टप्पेबाजों ने जेवर उतरवा लिए और कुछ दूर साथ चलने के बाद भीड़ से अचानक फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंचकर बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। लखीमपुर के मोहम्मदी निवासी नितिन मिश्रा पुलिस विभाग में सिपाही हैं। उसकी ससुराल शहर के मोहल्ला कौशलपुरी में हैै।
उसकी पत्नी रेखा मिश्रा एक निमंत्रण में मायके आई थीं। सोमवार की शाम वह घर जानेे के लिए निकली थीं। रेखा के मुताबिक, रोडवेज बस स्टेशन पर बसें नहीं थी।
बस के इंतजार मेें बस स्टॉप के सामने सड़क के किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान दो युवक आए और उनसे बैंक की गाड़ी से चलने की बात कही। गांधी भवन के सामने स्थित बैंक की गाड़ी खड़ी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

वह युवकों के साथ गाड़ी के पास जा रही थी। इसी बीच युवकों ने लिफाफा देकर उसमें जेवर उतारकर रखने को कहा। रेखा ने अपनी चेन व अंगूठी, कान के बाले उतार कर लिफाफे में रख दिए।
लिफाफे में रखे जेवर लेकर दोनों भीड़ के बीच से फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की सूचना पति व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बैंक के बाहर लगेे सीसीटीवी फुटेज देखे, लेकिन टप्पेबाजों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें