फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ समाज कल्याण का वीडियो वायरल, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोथावां विकास खंड में सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एडीओ कार्यालय परिसर में ही सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों से अवैध वसूली की बात भी वीडियो में सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) ने एडीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

कोथावां में एडीओ समाज कल्याण के पद पर जगत सिंह की तैनाती है। जगत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें जगत सिंह कोथावां ब्लाक परिसर में कुर्सी पर बैठकर सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा अवैध वसूली के संबंध में बातचीत भी वीडियो में है। इसको लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास श्रद्धा पांडेय ने एडीओ समाज कल्याण को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। खास बात यह है कि उक्त प्रकरण में जगत सिंह से कोथावां के खंड विकास अधिकारी ने भी एक दिसंबर को मामला संज्ञान में आने पर स्पष्टीकरण तलब किया था, लेकिन एडीओ ने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें