फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के भविष्य पर मतदाताओं का फैसला मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में बंद है। चुनाव परिणामों की तारीख 10 मार्च तक अब इनकी सुरक्षा पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए पुलिस के अलावा प्रशासन के भी बड़े अधिकारियों का भी यहां आना-जाना जारी है।
बृहस्पतिवार को डीएम अविनाश कुमार, सीडीओ आकांक्षा राना और एसपी राजेश द्विवेदी समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था व रखरखाव का जायजा लिया।
बुधवार को यहां संपन्न हुए जिले की आठ विस सीटों के मतदान के बाद सभी ईवीएम मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई हैं। इनकी सुरक्षा के लिए संगीनों का घेरा बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें