बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज गांव स्थित एजीबी ग्रामीण बैंक की खिड़की और सरिया तोड़कर चोरों ने बैंक में घुसने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार को सुबह खिड़की टूटी दिखने पर बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्गागंज मेें आर्यावर्त ग्रामीण बैंक क़ी शाखा है। बृहस्पतिवार को सुबह बैैैंक की तरफ गए ग्रामीणों ने खिड़की और सरिया टूूटी देखी।
ग्रामीणों का अनुमान है कि चोरों ने रात मेें बैंक को निशाना बनाया। खिड़की तोड़कर बैंक में घुसने का प्रयास किया। किसी तरह की आहट मिलने पर चोर वारदात को अंजाम देने मेें असफल रहे।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पर पुलिस और बैंक के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और बैंक के अधिकारी पहुंचे। कोतवाल राजवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
कोतवाल ने बताया कि किसी ने सरिया तोड़ कर बैंक में घुसने का प्रयास किया है। बैंक क़ी ओर से रुपये व अन्य कोई सामान चोरी नहीं होने की बात कही गई है। घटना की जांच की जा रही है।