फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
पीसीएफ गोदाम का निरीक्षण कर जाते निदेशक राम बहादुर सिंह व पीसीएफ के जिला प्रबंधक विवेक यादव। 
विज्ञापन
हरदोई। पीसीएफ के निदेशक और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने खाद गोदाम का निरीक्षण किया। शनिवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला प्रबंधक विवेक यादव से खाद के उपलब्ध स्टॉक के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद निदेशक राम बहादुर सिंह ने बताया कि किसानों को खाद के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। दावा किया कि जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध है। इफ्को यूरिया 1600 मीट्रिक टन, प्राइवेट यूरिया 366 मीट्रिक टन और डीएपी 2226 मीट्रिक टन उपलब्ध है। सहकारी समितियां और पीसीएफ केंद्रों को भी खा पहुंचाई जा रही है। जल्द ही खाद की दो रैक और आ जाएंगी। खाद की कालाबाजारी करने और ज्यादा कीमत पर बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हेागी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें