फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेटे ने घर से चुराया अनाज, पिता हाथ बांधकर ले गया थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के बरबटापुर गांव में घरेलू कलह उस वक्त थाने तक पहुंच गई जब एक किसान ने अपने ही बेटे को गमछे से बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। पिता का आरोप है कि बेटे ने चोरी छिपे घर का अनाज बेच डाला और साइकिल तक गिरवी रख दी।
विज्ञापन

बरबटापुर निवासी पीड़ित किसान ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी से खेती कर जीवन यापन करता है। कुछ समय पहले उसने घर में तीन क्विंटल गेहूं, तीन बोरे धान और एक बोरी सरसों रखा था, जिसे उसका बेटा चुपचाप बेच आया।
यही नहीं, घर की साइकिल भी किसी के यहां गिरवी रख दी गई। जब इस पर बेटे को टोका गया तो उसने गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी भी दे डाली।
बेटे की लगातार बिगड़ती हरकतों से तंग आकर पिता ने गमछे से उसके हाथ बांध दिए और थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। इस संबंध में सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा चुकी है और पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें