परिषदीय विद्यालयों के टीचरों को विद्यालय से अनुपस्थित रहना और ड्रेस का वितरण न करना महंगा पड़ा। खंड शिक्षा अधिकारी की निरीक्षण के बाद आख्या में पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। कई का वेतन को रोक दिया गया। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विकास खंड हरपालपुर के जूनियर हाई स्कूल नेवादा के प्रधानाध्यापक दिनेश पाल सिंह को बीएसए नेे तक्काल प्रभाव ने निलंबित कर दिया। बीईओ के निरीक्षण में विद्यालय बंद मिला था। प्राथमिक विद्यालय अल्लीपुर के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार, प्राथमिक विद्यालय बेरिहाना के प्रधानाध्यापक मो. जावेद को विद्यालय बंद मिलने पर निलंबित कर दिया।
इसके अलावा जूनियर हाईस्कूल खाड़ा खेड़ा के सहायक अध्यापक श्री राम गौतम की छात्र संख्या कम मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा जूनियर हाई स्कूल महसोना के प्रधानाध्यापक हिफाजत अली को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।
उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रई की प्रधानाध्यापक उर्मिला देवी, प्राथमिक विद्यालय अलीशाबाद खास की सहायक अध्यापक शहनाज अख्तर, सहायक अध्यापक विवेक तिवारी, प्राथमिक विद्यालय मतेड़ा के शिक्षामित्र राकेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय बदौली की प्रधानाध्यापक रूपा देवी, शिक्षामित्र शिवेंद्र, जूनियर हाईस्कूल भैसरी के अनुदेशक जितेंद्र राव, प्राथमिक विद्यालय देवी पुरवा की रुचि अवस्थी, प्राथमिक विद्यालय थोक खाला की प्रधानाध्यापक छिपिका बाजपेई के अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए गए है।
प्राथमिक विद्यालय हुसैनापुर के प्रधानाध्यापक उमाशंकर का वेतन रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय हर्रई की शिक्षिका सुशीला वर्मा, प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार, सदुल्लीपुर के प्रवीण कुमार, शाहाबुद्दीनपुर के सर्वेश कुमार, फजुल्लापुर की पूनम देवी, रोशनपुर के विनोद कुमार, बम्हरौली के विजय प्रताप और अनुदेशक जयवीर सिंह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा टिकार के सहायक अध्यापक विनोद कुमार को अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा मिश्रनपुरवा के प्रमोद कुमार, प्राथमिक विद्यालय अलीगर के शीलिक पाल, जूनियर हाईस्कूल भैसर के सहायक अध्यापक पारुल, प्राथमिक विद्यालय लापुर के राधेश्याम पांडेय का अनियमितता पर वेतन रोक दिया गया। उन लोगों की ओर से ड्रेेस का वितरण नहीं किया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने कार्रवाई की है।