फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड के दोषियों पर की जाए सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
फोटो-23- तहसील में तहसीलदार अवधेश कुमार को ज्ञापन देते सपा नेता मुजीब खां व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद सपा नेता मुजीब खां की अगुवाई में शनिवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सूबे की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों द्वारा तहसीलदार अवधेश कुमार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि हाथरस में हैवानियत का शिकार हुई बेटी के शव का प्रशासन द्वारा परिजनों की गैर मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जाना निंदनीय है। सपा दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करती है। पदाधिकारियों ने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है, सरकार के रवैये से लोगों ने खासी नाराजगी है।
पदाधिकारियों ने बेरोजगारी व गुंडराज के मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर छात्र नेता शाहिद खां, शकील खान, नूर अहमद, सुलेमान खान, संतोष यादव, राधेश्याम कश्यप, ओमप्रकाश लोधी, सुरेश वर्मा, दिलीप यादव, गुलशन मास्टर साजिद मास्टर, शरीफ अल्वी, गुलाम वारिस, नईम खान, नदीम खान व तौसीफ खान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें