फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फर्जी हस्ताक्षर से लेखपाल ने दे दी जांच आख्या, पीड़ित परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में जिम्मेदार फर्जी हस्ताक्षर से आख्या देने से भी नहीं चूक रहे हैं। तहसील संडीला में तैनात एक लेखपाल ने ग्राम रोजगार सेवक के फर्जी बयान व हस्ताक्षर और मृतक व्यक्ति का भी फर्जी अंगूठा लगाकर शिकायत निस्तारण के लिए आख्या दे दी है।
तहसील संडीला के हथौड़ा के मजरा गोविंदपुर निवासी रामप्रसाद पुत्र रामचरन ने तहसील की ओर से फर्जी हस्ताक्षर व अंगूठा से दी गई आख्या के साथ डीएम की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने साक्ष्य के तौर पर हथौड़ा के ग्राम रोजगार सेवक मंशाराम शर्मा का पत्र भी संलग्न किया है। इसमें मंशाराम शर्मा ने कहा है कि शिकायत के संबंध में न तो उनसे बयान लिए गए और न ही हस्ताक्षर कराए गए हैं। आख्या में जो हस्ताक्षर दर्शाए गए हैं वह उनके नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा है कि कृषि आवंटन की पत्रावली सात अक्तूबर 2017 को स्वीकृत व 14 अक्तूबर 2017 को विचाराधीन बता दी गई। तब से अब तक प्रकरण का निस्तारण नहीं हो सका है। पांच अगस्त 2023 को दर्ज कराई गई शिकायत की जांच लेखपाल अनुपम राठौर से कराई गई। लेखपाल ने जांच आख्या में गवाह के तौर पर मृतक रामकिशन पुत्र पुत्तू का अंगूठा व ग्राम रोजगार सेवक मंशाराम शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए हैं।
डीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। संडीला एसडीएम तान्या सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के आने पर प्रकरण को देखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें