फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी, 22 घायल

विज्ञापन
फोटो-21-घटनास्थल पर पलटा ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में माघ पूर्णिमा पर्व पर राजघाट से गंगा स्नान कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आए डीसीएम से टकराकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लगभग 21 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां से डॉक्टरों ने एक दर्जन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

सांडी थानाक्षेत्र के छीतेपुर निवासी रामदत्त की ट्रैक्टर-ट्राली से माघ पूर्णिमा के पर्व पर मंगलवार की देर शाम गांव के करीब 45 लोग बिलग्राम स्थित राजघाट गंगा स्नान करने गए थे। बुधवार सुबह सभी श्रद्घालु गंगा स्नान कर वापस लौट थे। रास्ते में बिलग्राम के कन्नौज तिराहा के पास डीसीएम से टकराने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली के नीचे दबे श्रद्घालुओं को बाहर निकाला। हादसे में विनय कुमार (27) प्रेमवती (65),पुत्ती देवी (55),बाबू राम (45),महिमा (16), जगमाता (45),कीर्ति (35) लालू (38),ईश्वरवती (45),कोमल (5),नैंसी (7),माया देवी (43),श्यामकुमारी (34),अनामिका (18),नवल किशोर (42),सपना (34),सुख रानी (41),राधिका (31),कपिल (23)पप्पू (28),हिमांशु (32),प्रवीण (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं सीएचसी से ईश्वरवती, श्यामाकुमारी, माया, सपना, सुखरानी, अनामिका आदि को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि डीसीएम के ओवर टेक करते समय हादसा हुआ है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेेत राहगीर बाल-बाल बच गए।

फोटो-22-घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-23- घायल अनामिका। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-24-घायल माया देवी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें