फोटो-2- घटनास्थल पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोथावां-संडीला मार्ग पर बाइक सवार भाइयों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बस और चालक को पकड़ लिया।
अतरौली थाना क्षेत्र के नईपुरवा निवासी कौशल (20) दिल्ली में मजदूरी करता था। दिवाली मनाने के लिए वह गुरुवार सुबह दिल्ली से ट्रेन से संडीला रेलवे स्टेशन पर उतरा था। उसे स्टेशन से लेने के लिए बड़ा भाई प्रकाश बाइक से गया था। बाइक से दोनों अपने गांव जा रहे थे। कोथावां संडीला मार्ग पर बरगद तिराहा के निकट संडीला की तरफ से आ रही कैसरबाग डिपो की बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में बाइक पर पीछे बैठे कौशल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रकाश मामूली रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीछा कर कोथावां-गोविंदपुर मार्ग पर बस को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। उधर दूसरी ओर कौशल की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। कौशल सात भाई-बहनो में सबसे छोटा था और अविवाहित था।
फोटो-1- मृतक कौशल की फाइल फोटो।- फोटो : HARDOI