फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिन शेड ढहा,मलबे में दबकर मासूम की मौत,तीन घायल.

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनिया खुर्द में सोमवार की शाम टिनशेड गिरने और मलबे में दबकर मासूम की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों की मदद से परिजनों मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। इससे पहले मासूम की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनिया खुर्द निवासी निर्मला मजदूरी करता है। कच्ची दीवारों पर टिनशेड डालकर वह परिवार के साथ रहता है। सोमवार की शाम उसका बेटा धीरज (2), रोहित (4), उसकी मां सरस्वती (50), बेटी संध्या (12), टिनशेड के नीचे खाना खा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान दीवार के सहित टिन शेड गिर गया। मलबे में सभी लोग दब गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुुंचे, परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला, इससे पहले ही मासूम की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने घायलों को आनन-फानन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक तीन भाई-बहनों में छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक वकील सिंह यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों ने घटना की सूचना नहीं दी थी। मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें