फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। कोथावां-अतरौली मार्ग पर गांव बौरियाखेड़ा के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के गांव सोनिकपुर निवासी अनुज (19) अपनी मां संगीता (45) के साथ रविवार को रक्षाबंधन पर अपने ननिहाल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चपरतला गया था। सोमवार की शाम मां के साथ बाइक से गांव लौट रहा था।
कोथावां-अतरौली मार्ग पर गांव बौरियाखेड़ा के पास पहुंचते ही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनुज सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मां संगीता घायल हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें