फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिलग्राम-जफरपुर मार्ग पर ग्राम रहुला के निकट तीन बाइकें आपस में भिड़ गईं। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो सगे भाइयों सहित पांच लोग घायल हो गए। पांचों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्राम पन्यौरा निवासी राजू (35) पुत्र सुखलाल खेती करता था। रविवार को राजू अपने चचेरे भाइयों सुधाकर (22) और मुकेश (35) पुत्र श्रीकृष्ण व गांव निवासी लउआ (20) पुत्र लेखराज के साथ दो बाइकों से बिलग्राम खरीदारी करने गया था। शाम साढ़े चार बजे चारों अपने गांव पन्यौरा लौट रहे थे।
बिलग्राम-जफरपुर मार्ग पर रहुला के निकट विपरीत दिशा से बाइक पर आ रहे शफीक (22) और मंसूब अली (20) पुत्र हनीफ निवासी रहुला की बाइक दोनों बाइकों से टकरा गई। राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुधाकर, मुकेश, लउआ, शफीक और मंसूब घायल हो गए। पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। राजू के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। राजू के परिवार में पत्नी कृष्णा के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें