फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। संडीला-अतरौली मार्ग पर रविवार रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतकों के पास से मिले फोन से परिजनों को घटना की सूचना दी गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुल्हेखेड़ा निवासी लालता प्रसाद (31) पुत्र विश्राम खेती करते थे। वह गांव निवासी अपने दोस्त घुन्नी (18) पुत्र गनेशी के साथ रविवार शाम खेत के किनारे लगाया जाने वाला कटीला तार लेने बाइक से संडीला गए थे। तार न मिलने पर दोनों रात में वापस जा रहे थे। संडीला-अतरौली मार्ग पर संडीला कोतवाली क्षेत्र में ग्राम मोहम्मदपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार लालता प्रसाद और घुन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। संडीला कोतवाली के उपनिरीक्षक सुखराज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें