फोटो-25- हाइवे के ग्राम सतौथा के पास पलटा पड़ा ट्रक। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर (हरदोई)। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सतौथा गांव के पास रविवार को नीलगाय को बचाने के प्रयास में ट्रक पलट गया।
हादसे में उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर के थाना व कस्बा किच्छा निवासी ट्रक चालक रूपेश कोहली (40) पुत्र खेमकरन व क्लीनर अमन (20) पुत्र वीरपाल कोहली गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चालक रूपेश ने बताया कि उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले के लालपुर कस्बा से कीटनाशक लेकर रायपुर राजस्थान जा रहे थे।