फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोई से दिल्ली के बीच फिर शुरू हुई एसी बस सेवा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने हरदोई से दिल्ली के बीच एक बार फिर से वातानुकूलित बसों का संचालन शुरू कर दिया है। दिन में दो सेवा एसी सेवाएं सुबह और रात का चलाई जाएंगी। यह बस सेवा शाहजहांपुर से होते हुए बरेली मार्ग से संचालित होगी। इससे बरेली तक यात्रा करने वाले यात्रियों को दिन व रात दोनों समय सुविधाजनक यात्रा करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए एसी बसों का संचालन कराया जा रहा था, लेकिन कम लोड फैक्टर के चलते मई माह में बस सेवा बंद कर दी गई थी। हालांकि एसी बसें बंद होने से तमाम यात्रियों को दिक्कतें हो रही थी। साथ ही यात्री बस सेवा शुरू करने की मांग भी कर रहे थे। ऐसे में एक बार फिर से एसी बस सेवा को फिर से संचालन करने का निर्णय लिया गया है। डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत पहली बस प्रतिदिन सुबह 10 बजे हरदोई से दिल्ली के लिए बरेली होते हुए रवाना होगी।
यही बस रात्रि 10 बजे दिल्ली से हरदोई के लिए वापसी करेगी। इसके अलावा दूसरी बस रात्रि 10 बजे हरदोई से दिल्ली के लिए जाएगी और वही बस अगले दिन सुबह 10 बजे दिल्ली से हरदोई लौटेगी। दोनों बसें आधुनिक एसी कॉन्फ़िगरेशन वाली हैं, जिनमें यात्रियों को आरामदायक सीटों के साथ बेहतर सफर की सुविधा मिलेगी। बताया कि दिल्ली तक का किराया भी करीब 790 रुपये के आसपास निर्धारित किया गया है। बताया कि इससे नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, व्यापारियों और इलाज के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें