फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन को अभाविप ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन

Sat, 25 Jul 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमएससी प्रथम वर्ष का परिणाम अप्रत्याशित आने के बाद छात्रों न अभाविप के बैनर तले उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग कानपुर विवि के कुलपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर की है।
विज्ञापन


परिषद के जिला संयोजक उमापति मिश्र ने बताया कि महाविद्यालय में एमएससी प्रथम वर्ष में गणित विषय में 30 में केवल तीन छात्र, भौतिक विज्ञान में 15 में से केवल एक, रसायन विज्ञान में 20 में से पांच छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। गणित विषय का परीक्षा परिणाम 10 प्रतिशत, भौतिक विज्ञान का छह प्रतिशत, रसायन विज्ञान का 20 प्रतिशत रहा, जो अप्रत्याशित है।

कहा कि इस विद्यालय में सदैव नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई है। महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राओं के एक या एक से अधिक विषयों में एक या दो अंक मिले हैं, जो अप्रत्याशित हैं। एडीएम लक्ष्मीशंकर का ज्ञापन सौंपकर छात्रों व परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि छात्र-छात्राओं के सभी पेपर अच्छे हुए हैं, पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी से एमएससी प्रथम वर्ष के 60 से ज्यादा छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
विज्ञापन


छात्रों ने वर्ष 14-15 में एमएससी प्रथम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग की है। इस मौके पर सत्यम सिंह, विनय सिंह चौहान, संजय राठौर, अपूर्व त्रिपाठी, अंकिता पाल, गोपाल बाजपेई, शोभित मिश्रा, अंशू गुप्ता, पुनीत शुक्ल, शफीक अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें