ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती में शैक्षिक अर्हता
रखने वाले सफाई कर्मियों को निर्धारित कोटा देने समेत कई मांगों को लेकर
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों
ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
कलक्ट्रेट
में धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा ने कहा कि
प्रदेश में संपन्न होने जा रही ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया
में सफाई क र्मियों को विभागीय कर्मचारी होने के नाते 50 प्रतिशत ग्राम
सचिव पद पर पदोन्नति की जाए।
जिन जिलों में सफाई कर्मियों को स्थायी पत्र
नहीं निर्गत किए गए, स्थायीकरण को डीपीआरओ को पुन: निर्देशित किया जाए। कहा
कि सफाई कर्मियों को प्रधान के नियंत्रण में रखा जाए किंतु मासिक पे रोल
पर हस्ताक्षर न कराया जाए। पंचायत विभाग के अधीन कार्यरत ग्रामीण सफाई
कर्मियों के निजी अनुरोध पर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण का शासनादेश जारी किया
जाए।
कर्मियों ने बताया कि 25 जुलाई से छह अगस्त तक लगातार रजिस्टर्ड
डाक से ज्ञापन प्रदेश सरकार व शासन को भेजा जाता रहेगा। इसके बाद छह अगस्त
को लक्ष्मण मेला पार्क लखनऊ में बेमियादी धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद पदाधिकारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंप
कार्रवाई की मांग की।