फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक समेत सड़क किनारे खाई में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। पनीर खरीदकर घर जा रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साई में जा गिरा। बृहस्पतिवार देर शाम हुई घटना में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

कुरसेली निवासी नीरज वर्मा (30) पंजाब में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह पंजाब से गांव आया था। बृहस्पतिवार शाम वह कुरसेली तिराहा पर स्थित दुकान से पनीर खरीदने गया था। पनीर खरीदकर घर जाते समय बाइक कुरसेली के पास मोड़ पर अनियंत्रित हो गई।
अनियंत्रित हुई बाइक समेत नीरज सड़क किनारे खाई में जा गिरा। घायल को परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। हरियावां थानाध्यक्ष वीर बहादुर ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें