फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: माफिया अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे की संपत्ति कुर्क, 2820 वर्गमीटर भूमि की कुर्की…33.27  लाख है कीमत

Fri, 11 Jul 2025 05:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: प्रभारी तहसीलदार देशराज भारती की देखरेख में माफिया अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे की संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क की भूमि की मौजूदा कीमत सर्किल रेट के हिसाब से लगभग 33.27 लाख रुपये है।
विज्ञापन
माफिया अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे की संपत्ति कुर्क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में फर्रूखाबाद निवासी माफिया अनुपम दुबे के भाई की संपत्ति शुक्रवार को कुर्क कर ली गई है। अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे के नाम सवायजपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सवायजपुर में ही 2820 वर्ग मीटर भूमि है। जब यह भूमि खरीदी गई थी, तब खेत के रूप में खरीदी गई थी। मौजूदा समय में यह भूखंड के तौर पर है।

विज्ञापन

कुर्की कराए जाने की प्रक्रिया प्रभारी तहसीलदार देशराज भारती की देखरेख में पूरी हुई। कुर्क की भूमि की मौजूदा कीमत सर्किल रेट के हिसाब से लगभग 33.27 लाख रुपये है। उल्लेखनीय है कि अनुपम दुबे वर्ष 2017 में बसपा के टिकट पर सवायजपुर से विधानसभा का चुनाव लड़े थे। उन्हें तीसरा स्थान मिला था और लगभग 52 हजार वोट उन्होंने पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें