फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इनवर्टर सही करते समय युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद नगर के मोहल्ला गिगियानी निवासी एक युवक इनवर्टर सही करते समय सोमवार की रात झुलस गया। परिजन उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसको मेडिकल कॉलेज न ले जाकर शाहजहांपुर के प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर के गिगियानी मोहल्ला निवासी रजत राठौर (32) सोमवार की रात नया इनवर्टर लाए थे। मिस्त्री उसको लगाकर चला गया। इसके बाद इनवर्टर ने चार्जिंग लेना बंद कर दिया। रजत ने जैसे ही इनवर्टर का तार छुआ। उनको करंट लग गया। परिजन उनको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसको लेकर शाहजहांपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले आए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा मृतक पत्नी व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें