फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साइकिल लिए खड़े किशोर को डंपर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर एक डिग्री कॉलेज के सामने साइकिल पकड़े लिए खड़े किशोर को डंपर ने टक्कर मार दी। परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शाहाबादनगर के खत्ता मोहल्ला निवासी कलीम रजा का पुत्र काजिम रजा (12) कक्षा पांच का छात्र था। कलीम रजा मोहल्ले में एक इंटर कॉलेज के सामने सड़क किनारे जमीन पर कपड़े की दुकान लगाते हैं। शाम के वक्त किशोर पिता के काम में हाथ बंटाता था। सोमवार की देर शाम पिता-पुत्र दुकान का सामान लेने के लिए पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर एक डिग्री कॉलेज के सामने गए थे। पिता ने सड़क किनारे पुत्र को साइकिल पकड़ा दी और खुद पास स्थित दुकान से सामान लेने चले गए। इस दौरान पिहानी की ओर से आ रहे बेकाबू डंपर ने काजिम को टक्कर मार दी। डंपर का अगला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर हालत में एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने डंपर समेत चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें