फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेहंंदीघाट जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर कांवड़िए की मौत

Mon, 28 Jul 2025 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। मटियामऊ मार्ग पर नीभापुर मोड़ के पास भैंसी खेड़ा निवासी एक कांवड़िया रविवार की रात ट्रैक्टर की ट्राॅली से गिर गया। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक गांव निवासी अन्य लोगों को साथ मेहंदीघाट से गंगाजल लेने जा रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भैंसी खेड़ा निवासी मुकेश उर्फ दीनदयाल (32) खेती करते थे। वह बिजली मैकेनिक भी थे। रविवार की रात नौ बजे उनके गांव से कांवड़ यात्रा जा रही थी। वह भी यात्रा में शामिल होकर ट्रैक्टर की ट्राॅली में बैठ लिए। इस दौरान माधौगंज मार्ग पर नीभापुर मोड़ के पास अचानक वह ट्राॅली से नीचे गिर गए। घायल अवस्था में उनके साथी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
वहां डाॅ़ लोकेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी रेखा, दो पुत्र अंश, कृष्णा व एक पुत्री न्यायांशी है। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें