फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 28 Jul 2025 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। संडीला-मल्लावां मार्ग पर सई नदी के पास सोमवार की दोपहर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतिघड़ा कहली निवासी सोनू (35) पुड़िया की दुकान चलाते थे। उनका एक मकान नगर की स्टेशन रोड पर भी है। पिछले कई सालों से वह परिवार समेत इसी मकान में रहते थे। सोमवार की दोपहर 2:30 बजे वह किसी काम से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान मल्लावां संडीला मार्ग पर सई नदी के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गए।
उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी पूनम व एक सात वर्षीय पुत्र है। थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें